BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 7:09 pm
BIG REPORT : आमजनों को समय पर बेहतर सेवांए उपलब्‍ध कराकर सुशासन के मापदण्‍ड स्‍थापित करें, सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर अग्रवाल ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आमजनों को समय पर शासन की जन कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर तथा उन्‍हे विभिन्‍न प्रकार की सेवाएं त्‍वरित प्रदान कर, सुशासन के मापदण्‍ड स्‍थापित करें। शासकीय सेवक, सेवाओं के प्रदाय में तत्‍परता लाएं, और अच्‍छी मंशा के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। 
यह बात कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने शुक्रवार को सुशासन सप्‍ताह के तहत कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय जिला स्‍तरीय कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर एस.पी. सूरज कुमार वर्मा, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद व जिला अधिकारीदृकर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने एंव एस.पी. सूरजकुमार वर्मा ने जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर सी.एस.सी., वीएलई सियाराम बैरागीजावद, बालकृष्‍ण मोदी, पडदा, अर्जुन शर्मा जवासा,  बिहारीलाल बैरागी सहायक सचिव मजिरिया, गजेन्‍द्रसिंह पवांर सहायक सचिव धनेरियाकला, एवं सहायक सचिव बधावा भंवरलाल माली को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया। 

इस अवसर पर शिकायतों के निराकरण में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, शहरी विकास परियोजना अधिकारी आंकाक्षा करोठिया, अधीक्षण यंत्री मप्र विद्युत वितरण पश्चिम कम्‍पनी नीमच एस.के.पाटील, उप संचालक सामाजिक न्‍याय अरविंद डामोर एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी मनोहर पाटीदार, जनपद सीईओ मनासा डीएस मशराम, एसडीएम नीमच डॉ.ममता खेडे,  एसडीएम जावद शिवानी गर्ग एवं तहसीलदार नीमच नगर विवेक गुप्‍ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया।

सुशासन सप्‍ताह के तहत आयोजित इस कार्यशाला को एसपी सूरज कुमार वर्मा, एडीएम नेहा मीना ने भी सम्‍बोधित करते हुए सभी से सुशासन के उच्‍च मापदण्‍डों पर खरा उतरते हुए, लोगो को त्‍वरित सेवाएं प्रदान करने का आवहान किया। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने कार्यशाला आयोजन के उद्देश्‍यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, शिवानी गर्ग, संजय भारद्धाज एवं आशीष बोराना ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया और अतं में एसडीएम डॉ.ममता खेडे ने सभी का आभार माना।

प्रारम्‍भ में कलेक्‍टर एवं एसपी ने मॉ-सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यशाला का शुभारम्‍भ किया। तद्पश्‍चात विभिन्‍न जिला अधिकारीयों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी तथा बडी संख्‍या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE