नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा उपखंड जावद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ कारूलाल खेर के विरुद्ध लोकायुक्त की कार्रवाई होने पर कारूलाल खेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय नीमच रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।