झालावाड़। कोरोना को लेकर जिले की कलेक्टर भारती दीक्षित ने महामारी से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही निर्देशित किया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर कोरोना की जांच की जाये व खासतौर पर विदेश से आने वाले पर प्रशासन बिलकुल अलर्ट रहे। वहीं पुरे जिले मे घर-घर सर्वे हो और तुरंत जांच के निर्देश दिए गए है। इस दौरान अस्पतालो मे भी पुख्ता इंतजाम होंगे। जिससे निगरानी रखी जा सके व आमजनों को मास्क पहनने के लिए अपील की गई। CMHO जीएम सैय्यद ने विशेष दल तैयार किया और एक टीम गठित की गई जो पुरे जिले मे निगरानी का काम करेंगे।