नीमच। राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के तहत में जिला आयुष विभाग द्वारा विशाल आयुष मेले का आयोजन श्री नाथ गार्डन सांवलिया जी मंदिर रोड नीमच सिटी में 25 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोराना ने बताया,कि आयुष मेले में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग, बवासीर, साईटिका, स्त्रीरोग, शिशु रोग अन्य प्रकार के सभी जटिल रोगों का आयुर्वेद के विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं निःशुल्क औषधियां वितरित की जाएगी। साथ ही दिनचर्या, ऋतुचर्या, योगाभ्यास एवां आयुष विभाग की योजनाओं के बारे में बताया जाएगातथा औषधी पौधों का वितरण किया जाएगा। जिले के नागरिकों से अपील है,कि मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष मेले में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।