BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 10:54 am
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जन-जन से की कोरोना के प्रति सजग और सतर्क रहने की अपील, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आमजन को एक बार फिर अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। नागरिकों से अपील है कि फेस-मास्क का आवश्यकतानुसार उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है , वे इसे लगवाने की पहल करें। मुख्यमंत्री चौहान ने चीन में कोरोना संक्रमण के सामने आ रहे प्रकरणों के संदर्भ में कहा कि प्रत्येक नागरिक को सावधान रहने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री चौहान स्वयं कोरोना पर नजर रखते हुए शासकीय तंत्र और नागरिकों के जागरूक बने रहने के लिये प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने व्यवस्थाओं के प्रबंधन की हर संभव कोशिश की और स्थितियों पर विजय प्राप्त की। सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। दिन-रात परिश्रम कर जन-प्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने संयुक्त प्रयासों से मुश्किल परिस्थितियों को सामान्य बनाया और संक्रमण को बढ़ने नहीं दिया। मध्यप्रदेश अनेक राज्यों के लिए उदाहरण भी बना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना नियंत्रण और व्यवस्थाओं के संबंध में 550 से अधिक बैठकें भी ली गईं। कोविड के नए वेरियंट की आहट को देखते हुए केन्द्र सरकार ने भी राज्यों को निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार आवश्यक उपायों और व्यवस्थाओं को लेकर सजग है। इन प्रयासों में कोई कमी नहीं रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE