शाजापुर। राज्य युवा नीति के सम्बंध उत्कृष्ट उमावि शाजापुर में दिनांक 23 दिसम्बर को जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के मार्गदर्शन में सुझावात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को मुख्य रूप बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके तिवारी, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र के भरत चतुर्वेदी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मंडलोई ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कैरियर मार्गदर्शक शिक्षक, छात्र-छात्राएं, कैरियर गाइडेंस के विशेषज्ञ, वोकेश्नल एजुकेशन के शिक्षक एवं विद्यार्थीयो आदि ने युवा नीति के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का संचालन हेमन्त दुबे ने किया एवं उपस्थित जनों के प्रति उमावि दुधाना के श्यामबाबु कारपेंटर ने आभार व्यक्त किया तथा केसी कटारिया एवं माखनलाल धानुक का कार्यक्रम आयोजन में सहयोग रहा।