BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 12:45 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभागियों ने अपने गांव की नल जल योजना का संधारण कार्य सीखा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल जीवन मिशन के तहत रतलाम में आयोजित किया जा रहा तीन दिवसीय ग्रामीण सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। होटल अजंता पैलेस सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी.के. गोगादे, सहायक यंत्री सुनील कुमार मीणा, जिला लेखा अधिकारी मालूराम मीणा, राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा, सहायक मास्टर ट्रेनर कमल शर्मा, जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, किरण चौहान, सोनू राठौड़ आदि उपस्थित थे।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस प्रतिभागियों ने समीपस्थ ग्राम डेलनपुर का भ्रमण किया, नल जल योजना का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने देखा कि योजना क्रियान्वयन कैसे किया जाता है। संधारण, संचालन, पेयजल टंकी, पाइप लाइन, मोटर क्षमता, जल सोर्स, घरेलू कनेक्शन आदि की जानकारी प्राप्त की। अपशिष्ट प्रबंधन भी सीखा, डेलनपुर के ग्रामीणों से चर्चा की। डेलनपुर में प्रतिभागियों ने सुशासन सप्ताह के उपलक्ष में सुशासन की शपथ भी ली। प्रतिभागियों ने जल बचाने योजनाओं का समुचित संधारण करने, जलकर वसूली, प्रबंधन, जल संरचनाओं का निर्माण, अपने ग्राम को स्वजल ग्राम बनाने एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।जिला सलाहकार आनंद व्यास ने शपथ दिलाई।

डेलनपुर से लौटकर प्रतिभागियों ने अपना प्रेजेंटेशन भी कार्यशाला के समापन अवसर पर दिया। रतलाम में संपन्न तीन दिवसीय कार्यशाला में ग्राम पंचायत तीतरी, नंदलाई, डेलनपुर, भाटी बडोदिया, भैंसाडाबर, चितावद, कनेरी, आलनिया आदि ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा ने नल जल योजना का संधारण, ऑपरेशन और रिकॉर्ड लेखा-जोखा संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का मुख्य रूप से यह था कि सरपंच, सचिव तथा अन्य व्यक्ति जो नल जल योजना से जुड़े हैं वह अपने गांव में अपनी नल जल योजना का सुनियोजित ढंग से संधारण, संचालन कर सकें। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उनको बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया गया है जिससे अपने गांव की नल जल योजना का समुचित ढंग से संधारण संचालन कर सकेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE