रतलाम। उज्जैन स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय में राज्य युवा नीति निर्माण के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संभाग में पदस्थ अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी, चीफ मिनिस्टर फेलो व महात्मा गांधी नेशनल फेलो सम्मलित हुए। रतलाम जिले से एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति, एसडीएम सैलाना मनीष जैन, एसडीएम रतलाम ग्रामीण कृतिका भिमावत, हेमंत चौहान, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़, संदीप निगवाल, एमजीएनएफ पुष्पेन्द्र चौरड़िया एवं सीएम फेलो मयंक पांडेय उपस्थित रहे।