देवास। शनिवार को शहर के सयाजीद्वार पर मजिस्ट्रीयल वाहनों की जांच की गई। शहर में अधिकांश नाबालिगों के वाहन चलाने पर उनके पालकों को समझाईश देने के साथ ही वाहन चालकों के चालान बनाए गए। कई बड़े वाहनों के दस्तावेज चैकिंग के दौरान नहीं मिले ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
सीजीएम कोर्ट के मजिस्ट्रेट शिवकुमार कौशल द्वारा बताया कि देखने मे आया है की देवास शहर में हमारे न्यायालय में सामने आ रहा है कि नाबालिग बच्चें वाहन ज्यादा चला रहे है। उनके पालक इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे। कई बार ऐसा भी होता है कि नाबालिग जो वाहन चलाते है उस वाहन का बीमा भी नहीं होता है। बगैर लायसेंस व बिना बीमे के गाड़ी की दुर्घटना हो जाती है तो कानूनी कार्रवाई होती है। वह सभी के लिए घातक है। आज हम इसलिए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए बैठे है एवं सभी लोगों को समझाईश दे रहे है। बीना बीमा व बगैर लायसेंस व बड़े वाहन बीना परमिट से न चलाए। जिन वाहनों ने उल्लंघन किया है उनका प्रावधानों के तहत हमारे द्वारा उनको आज दंडित भी कर रहे है साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
सीजीएम ने शहरवासियों से गुजारिश की है कि सभी शहरवासी जागरूक हो अपने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बगैर बीमा बगैर लाइसेंस के गाड़ी ना चलाएं और अपने नाबालिग बच्चों को भी गाड़ी चलाने को नहीं दें।