BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 3:55 pm
BIG NEWS : राम नाम सत्य है-संविदा कर्मी त्रस्त है के नारों के साथ स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने निकाली संविदा की अर्थी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर दो सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त जिलो के साथ नीमच जिले के लगभग 350 अधिकारी कर्मचारी 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। 

हडताल के 10 वें दिन जिले के 350 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारीयों ने ट्रामा सेंटर के समीप धरना स्थल से राम नाम सत्य है-संविदा कर्मी त्रस्त है के नारों के साथ संविदा की अर्थी निकाली। संविदा कर्मियों ने संविदा की अंतिम यात्रा जिला हॉस्पिटल, मुख्य मार्ग, फव्वारा चौक, फ्रूट मार्केट होते हुए पुनः धरना स्थल पहुंचे, जहां संविदा की अर्थी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर विलाप करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। 

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल कुमार डूंगरवाल ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दसवां दिन था और आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संविदा की अर्थी निकालकर संविदा प्रथा खत्म करने की मांग की है। आज हमने संविदा का अंतिम संस्कार किया है। हम यह मानकर चल रहे हैं कि इसके अंतिम संस्कार के साथ ही हम नियमित हो जाएंगे।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE