उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन में शासन द्वारा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ.भगवान दांगी की पदस्थापना कर दी गई है। अब चरक अस्पताल में नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं के आवश्यक निःशुल्क सीजेरियन ऑपरेशन होने पर उक्त कार्य सुचारू रूप से सम्पादित हो सकेगा।