नीमच। जिले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार से शुक्रवार तक विभिन्न विभागों द्वारा कुल 693 जनशिकायतों का निराकरण किया गया है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कुल 618 लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गई है।