मंदसौर। जिला माउंटेनियरिंग एवं क्लाइमिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर 2/21 कंपनी एनसीसी की 4 छात्रा सैनिकों ने राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कोर्स के लिए हुआ था। यह शिविर होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में आयोजित किया गया था यह शिविर राष्ट्रीय स्तरीय साहसिक गतिविधि संस्थान पचमढ़ी द्वारा आयोजित कीया गया । शिविर के दौरान प्रतिदिन 12 से 15 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रेप्लिंग, जिपलाइन, वैली क्रॉसिंग, स्काई साइकलिंग, जिपलाइन, 32 ऑफ्ट्रिकल, कमांडो ब्रिज, बेलेंसिंग, बोटिंग, कयाकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, एवं कैंप के अंतिम दिन सभी राज्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई,। कैंप में अंडर ऑफिसर अंजलि सेन, कैरेट पूजा, कैडेट नर्मदा, व केडेट साक्षी नए मंदसौर से भाग लिया मध्य प्रदेश गर्ल्स कंटिजेंट लीडर का अवार्ड अंजली सेन को मिला, यह चारों छात्राएं जिला माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में भाग लिया। आज राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एलएन शर्मा द्वारा सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं ट्रूप कमांडर विजय सिंह पुरावत, एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया । प्राचार्य डॉ शर्मा ने बताया कि सन 1986 में इसी महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी के रूप में पद ग्रहण किया था उस समय 1986 से 1988 में कहीं छात्र छात्राओं को एनसीसी कैंप एवं पर्वतारोही शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और आज बड़ी प्रसन्नता होती है कि प्रत्येक व्यक्ति एडवेंचर माउंटेनियरिंग की ओर आगे बढ़ रहा है इन्हीं कामनाओं के साथ चारों छात्राओं को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत ने बताया कि जल्द ही प्राचार्य जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में पद ग्रहण करेंगे । इस अवसर पर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौतम सिंह (आईएएस), पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी बिहारी सिंह, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी, उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, एसोसिएशन के सहसचिव जेनश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, आदि ने बच्चों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।