BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 4:13 pm
KHABAR : पेयजल की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, कमिश्नर भयड़िया ने दिए निर्देश, बोले- नल से जल पहुंचाने के कामों में तेजी लाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संभाग के सभी 6 हजार से अधिक गांवों में नल से हर घर जल पहुंचाने के लिए लक्ष्य अनुसार योजना बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य करें।

भयड़िया मंगलवार को कमिश्नर सभाकक्ष में नल-जल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे । बैठक में जिलों के अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में बताया गया कि संभाग में अब तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार एक हजार से अधिक गांव में नल से जल प्रदाय प्रारंभ किया गया है ।

कमिश्नर ने अब तक प्रारंभ योजनाओं को महिलाओं के स्व-सहायता समूह को संचालन के लिए सुपुर्द करने के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि जितनी भी योजनाएं निर्माणाधीन हैं, उन सभी के संचालन के लिए स्व-सहायता समूहों को भी समानांतर रूप से प्रशिक्षण दिया जाए । उन्होंने सुपुर्द के लिए शेष रह गई योजनाओं को भी अतिशीघ्र समूहों को सौंपने के निर्देश दिए ।

कमिश्नर भयड़िया ने निर्देश दिए कि पीएचई विभाग ग्राम पंचायतों से समन्वय कर कार्य में तेजी लाए । उन्होंने कहा कि भोपाल संभाग की ग्रेडिंग प्रदेश में पहले स्थान पर हो ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने ग्रामों की रह गई जल निगम की योजनाओं के लिए पुनरू प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन का कवरेज 100 फीसदी होना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के लिए पानी के स्त्रोत तैयार करने में भी गंभीरता बरतने और पाइप लाइन डालने के लिए निर्धारित मापदंड अपनाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में पूर्व से चल रही नल-जल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने पानी के स्त्रोत असफल होने से बंद योजनाओं के लिए 15 दिवस में नया स्त्रोत स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर निजी स्त्रोत के अधिग्रहण के लिए संबंधित एसडीएम को प्रस्ताव भेजकर स्त्रोत अधिग्रहित करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों को हर हाल में पेयजल सुनिश्चित किया जाए। हैंडपंप संधारण कार्य की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि खराब हैंडपंप के सुधार के लिए हैंडपंप मैकेनिक से संपर्क के लिए उनके मोबाइल नंबर पंचायत भवनों पर लिखवाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवों के व्हाट्स अप ग्रुप पर भी यह नंबर डाले जाएं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि पेयजल की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित इंजीनियर के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE