गुना। शहर के पीजी कॉलेज के पुस्तकालय वाचनालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रीडिंग रूम की सुविधा दी गई है। पुस्तकालय के प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यहां पर बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। शांत वातावरण और वाई-फाई नेट कनेक्शन आदि सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी रीडिंग रूम में बैठकर पढ़ सकते हैं। उनको पेपर, मैगजीन और यहां पर कई तरह की किताबें भी उपलब्ध कराई गई है।