BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2022, 7:52 pm
REPORT : शहर से गुजरने वाले एबी रोड से अतिक्रमण हटाकर सुगम आवागमन लायक बनाएं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर की उपस्थिति में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री रविन्द्र कुमार वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, नेशनल हाईवे 52 से अभियंता अभिषेक गौर व वीपी सक्सेना, एमपीआरडीसी मैनेजर विनीत बोरयाले, सहायक प्रबंधक पीएमजेएसवाय एससी साहु, मण्डी सचिव डी.सी. राजपूत, यातायात थाना निरीक्षक केके चौबे, शिक्षा विभाग से प्रवीण मण्डलोई, सीएमओ मक्सी अशफाक खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर जैन ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा नगरपालिका की टीम बनाकर शाजापुर शहर से गुजरने वाली एबी रोड से सड़क एवं सड़क के दोनों ओर 5-5 फिट सोल्डर तक का अतिक्रमण हटवाएं तथा आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाएं। इसी तरह प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारी भी विभागीय सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मुहीम लगातार चलाते रहने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। साथ ही कलेक्टर ने सड़कों पर साईन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिये। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित करें। साथ ही प्रति सप्ताह रेण्डमली कोई भी दिन निश्चित कर सारे पेट्रोल पंप पर एक साथ बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में दो पहिया वाहन लेकर आने वाले कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए सभी से हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाया जाना सुनिश्चित कराए। बिना परमिट ऑटो चलाने वालों के विरूद्ध परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। जिले की सड़कों के ब्लेक स्‍पॉट खत्म करने के लिए संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें। कलेक्टर ने नगरपालिका की ओर से उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिये कि शहरी सड़कों पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें, सड़कों से अतिक्रमण हटाएं। साथ ही यहां-वहां गुमटी रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई करें। नगरपालिका इसके लिए स्थायी दल बनाएं। नगरीय क्षेत्रों सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने, एक्सीडेन्ट के मरीजों के लिए स्टॉफ उपलब्ध रखने तथा दुर्घटना के प्रकरणों का विश्लेषण करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टोल नाके पर एक पंक्ति एम्बुलेंस, अतिविशिष्ट व्यक्तियों, फायरब्रिगेड आदि के लिए सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी एवं सीएमएचओ को वाहन चालकों के नियमित रूप से नैत्र परीक्षण करने के लिए प्रतिमाह शिविर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन पुलियाओं एवं सड़कों पर डायवर्शन के दिशा-सूचक लगाने एवं खोदे गए गड्ढो पर सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक डावर ने यातायात पुलिस निरीक्षक को निर्देश दिये कि सड़कों पर स्थायी पार्किंग बनाकर वाहन खड़े करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर यातायात अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध नगरपालिका एवं पुलिस विभाग संयुक्त कार्रवाई करें। यातायात विभाग इसके लिए स्थायी पाईंट भी बनाएं। दुर्घटना के प्रकरण बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने सड़कों से संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि सड़कों से संबंधित विभाग सड़कों के ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए निश्चित समयावधि में कार्रवाई करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE