शाजापुर। जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत भूगोर के भूतपूर्व सरपंच एवं पूर्व सचिव के विरूद्व प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत ग्राम पंचायत भूगोर के पूर्व सरपंच भगवानसिंह राठौड़ एवं पूर्व सचिव गोविन्द सिंह तोमर से जिला पंचायत द्वारा कुल 7 लाख 8 हजार रूपये (तत्कालीन सरपंच-सचिव से आधे-आधे के मान से प्रत्येक से राशि 3 लाख 54 हजार रूपये) की वसूली के आदेश दिये गये।
आदेश के परिपेक्ष्य में तत्कालीन सरपंच भगवान सिंह राठौड़ द्वारा एक लाख चार हजार रूपये जिला पंचायत कार्यालय में जमा करवाए जाकर शेष राशि सात दिवस में जमा किए जाने का अनुरोध किया गया हैं। साथ ही पूर्व सचिव द्वारा भी तीन लाख चौवन हजार जमा कराये गये हैं।