नीमच। कपिलधारा कूप निर्माण से किसानों की आय में भी काफी वृद्धि हुई है। किसान को सिंचाई की सुविधा मिल जाने से वे वर्षा आधारित एक फसल लेने की बजाए अब दो फसलें लेकर अपना उत्पादन बढ़ा रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
जिला मुख्याालय नीमच से लगभग 10 किमी दूर नीमच जनपद के ग्राम कानाखेडा के किसान ब्रदीदास पिता मथुरादास के खेत में 2.20 लाख रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से ब्रदीदास की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आया है। साथ ही म.न.रे.गा. योजना के तहत उनके खेत में कूप निर्माण कार्य में उनके परिवार के सदस्यों को रोजगार भी मिला और सिंचाई के लिए कूप का निर्माण भी हो गया।
पहले केवल वर्षा ऋतु से ही फसल ले पाते थे। शेष दिनों में परिवार अन्य किसानों के खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। कपिल धारा कूप का निर्माण हो जाने से अब वह खरीफ के साथ ही रबी में भी गेहूं व लहसून का उत्पा दन ले रहे हैं। इससे ब्रदीदास की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कपिलधारा कूप निर्माण से आमदनी तो बढी ही है साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बने हैं।