BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 1:38 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए केंद्र द्वारा झारखंड सरकार को दिए निर्देश का स्वागत, झारखंड सरकार से की जैन समाज के हित में निर्णय लेने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सकल जैन समाज द्वारा श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ की पवित्रता बनाए रखने की मांग के समर्थन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जैन समाज के हित में झारखंड सरकार को पर्यटन स्थल घोषित नहीं करने के निर्देश दिए जाने पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने केंद्र सरकार और केंद्रीय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने और इस पवित्र तीर्थ को जैन समाज के लिए संरक्षित रखने हेतु मुख्यमंत्री झारखंड, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री एवं झारखण्ड पर्यटन मंत्री से पत्र के माध्यम से निवेदन किया कि सम्मेदशिखरजी जैन समाज के लिए पावन तीर्थ स्थल है जो कि 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली है एवं यहां कई संतों द्वारा तपस्या कर मोक्ष प्राप्त किया हुआ है इसलिए जैन तीर्थस्थल सम्मेदशिखरजी को पर्यटन के लिए इको सेंसिटिव जोन की सूची में सम्मिलित नहीं किया जावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE