BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 4:58 pm
KHABAR : अच्छी खबर वन स्टॉप सेंटर (सखी) पीड़ित महिलाओं एवं बालिकों के लिए बन रहा है मददगार, जिले में अब तक कुल 1895 प्रकरणों में पहुंचाई मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राज्य शासन द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। वन सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी जाती है और इसके माध्यम से वे आत्म निर्भर बन रही है। इन पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए समय-समय पर कार्यशाला भी आयोजित की जाती है। शासन द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर की पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं लाभ अर्जित कर रही है तथा प्रदेश सरकार को धन्यवाद भी दे रही है।    

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रेलम बघेल ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर  अंतर्गत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से जिले में अब तक अब तक कुल 1895 प्रकरणों में मदद पहुंचाई। जो कि जिले के लिए एक अच्छी खबर है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कार्य किया जाता है तथा उन्हें हर प्रकार का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है।      

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रेलम बघेल ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता/सहयोग, तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपत्कालीन सुविधा उपलब्ध कराना है। जैसे चिकित्सा, विधिक सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि लक्षित समूह के तौर पर हिंसा से पीड़ित महिलाएं जिसमें 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं भी सम्मिलित हैं, उन्हें भी सहायता प्रदान करना है।   उन्होंने बताया है कि सेंटर में हिंसा से पीड़ित महिलाओं को बच्चा एवं रेफरल सुविधा प्रदान की जाती है। वन स्टॉप सेंटर के लिए देवास का दूरभाष क्रमांक 07272-250126 है। इस नंबर से संपर्क कर इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री बाल हेल्पलाइन- 181, 1090, 108 की सेवाएं पीसीआर वैन को केंद्र से संबंध कर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को घटना की जगह से बचाव कर, समीपस्थ स्वस्थ सुविधाएं (शासकीय एवं प्राइवेट) या आश्रय गृह की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गाइड लाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तत्काल समीपस्थ अस्पताल में चिकित्सा सहायता/जांच के लिए रेफर किया जाता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE