BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<     भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर कथित.. <<     VIDEO: इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन | कई.. <<     मनासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार को.. <<     BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<     KHABAR : शहीद टीआई दिलीप पुरी को देवास ने दी.. <<     KHABAR : छात्राओं के साथ बैठकर कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     KHABAR : दुपाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक.. <<     KHABAR : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से यादव.. <<     KHABAR : सांदीपनी विद्यालय मनासा में छात्र संवाद.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कुसुम बाई सोनी, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 11:28 am
BIG REPORT : असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य- सखलेचा, मकर सक्रांति पर्व पर केबिनेट मंत्री ने 150 परिवारों को वितरित किए कम्बल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। इंसान ही इंसान के काम आता है। जरूरतमंद की मदद करने से ही यह परिचय मिलता है कि हम इंसान है। यह सत्य है कि जरूरत कभी भी किसी को भी किसी भी तरह की हो सकती है। इसीलिए कोई बड़ा या छोटा नही होता। यह बात एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। 
वे शनिवार को सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत थडोद के अंतर्गत आदिवासी गांव खेड़ा मौका का ढोल पहुचकर 150 परिवारों को कम्बल वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मंत्री सखलेचा ने आगे बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य करने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है। गरीबों के बीच कड़ाके की सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। गरीबों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पूण्य माना जाता है ।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री सखलेचा ने ग्रामीणों की मांग पर देवनारायण चबूतरा निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। 

इस अवसर पर जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, गोपाल धाकड़, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़ थडोद, जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़ जेतपुरा, सरपंच जगदीश खिंची, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE