रतलाम। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे ने बताया कि बैठक में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, ग्रामोद्योग, जनजातीय कार्य विभाग, सहकारिता विभागों की समीक्षा की जाएगी।