चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में नमिता दशोरा को अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल एवं राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षाविद जगदीश चंद्र दशोरा की सुपुत्री एवं पत्रकार अमित दशोरा की सुपुत्री नमिता दशोरा के.वि.स. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता गुडगांव हरियाणा वर्ष 2022 तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। नमिता के सम्मानित होने पर अनेक गणमान्य जनों ने बधाई देते हुए जिले का गौरव बढ़ाने पर शुभकामनाएं प्रकट की।