मनासा । स्थानीय निर्वाचन शाखा में पदस्थ संजय कुमावत को विधानसभा क्षेत्र- 228 में निर्वाचन कार्य के लिए उत्कर्ष कार्य करने पर जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के काबिना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह, अपर कलेक्टर नेहा मीणा विशेष रूप उपस्थित थे।
ज्ञात हो की संजय कुमावत अपने कर्तव्य के प्रति मुस्तैद रह कर सदैव निर्वाचन कार्य के प्रति सजग रहते है।