नीमच। प्रशिक्षित खेल विभाग द्वारा निशुल्क पुलिस भर्ती परीक्षा में परिक्षनाथियां को फिजिकल परीक्षा के लिए तैयार किया गया, जिसके फलस्वरूप 54 अभ्यर्थियों द्वारा तीनों इवेंट क्वालिफाइड की गई। इस सराहनीय कार्य के लिए खेल विभाग की तरफ से प्रकाश चंद्र राठौर को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह पर सम्मानित किया गया। गुरुवार को शासकीय उमावि क्रमांक 2 में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, डिप्टी कलेक्टर नेहा मीना, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा, एसडीएम ममता खेडे की मौजूदगी में प्रकाशचंद्र राठौर को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।