नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विद्यालयों में स्वरूचीपूर्ण मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया गया। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर व जन-प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय नीमच सिटी में छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। मध्यान्ह भोजन में खीर, पुडी, सब्जी और पकोडे परोसे गए। मध्यान्ह भोजन गृहण करने के पहले अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना भी की। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।