मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा 2023 का लाइव प्रसारण उत्कृष्ट विद्यालय दिखाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों सहित विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक द्वारा एक बड़ी एलईडी लगाई गई जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों को तनावमुक्त रहना चाहिए। कई तरह की विषम परिस्थितियां सामने आती है उन सभी का सामना करने का साहस बच्चों में होना चाहिए। परीक्षा का दौर तो हर व्यक्ति के जीवन में आता है। चाहे वो विद्यार्थी हो या परिपक्व व्यक्ति। ऐसी स्थिति में आज नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के सभी स्कूली बच्चों से चर्चा कर रहे हैं। परीक्षा पर चर्चा का मायना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुभव और उनका मार्गदर्शन इस पीढ़ी के लिए नीवं का पत्थर साबित होगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी के इस नए नवाचार को लेकर के अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।