BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 10:52 am
NEWS : डाक मण्डल अमृतपेक्स 2023 के तहत चलाएगा विशेष अभियान, प्रत्येक बालिकाओं का खोला जाएगा सुकन्या समृद्धि खाता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा 11 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर डाक टिकट प्रदर्शनी अमृतपेक्स-2023 का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्येक बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खोलने सहित डाकघर की समस्त पॉलिसियों का लाभ आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 10 फरवरी तक एक विशेष वृहद अभियान चलाया जा रहा है। 

चित्तौड़गढ़ मंडल के डाकघर अधीक्षक गोपाल लाल शर्मा में बताया कि अभियान में जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाएंगे। सुकन्या समृद्धि खाता मात्र रु. 250/- में खुलवाया जा सकता है, जिसमें अभिभावक, संरक्षक को दस्तावेज के रूप में बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक/संरक्षक का आधार कार्ड, पेन कार्ड व एक-एक पासपोर्ट आकार की छायाचित्र की आवश्यकता होती है । साथ ही इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा प्रदान की जा रही दुर्घटना बीमा सुविधा ळ।ळ (ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पॉलिसी) जो कि मात्र रु. 396/- व रु. 258/- प्रतिवर्ष प्रीमियम में 10 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराती है । 

उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के साथ-साथ डाकघर की समस्त बचत बैंक एवं डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसियों का लाभ आमजन तक पहुँचाने हेतु चित्तौड़गढ़ मण्डल में दिनांक 02 फरवरी को कपासन, भाभानगर, निम्बाहेड़ा में, दिनांक 06 फरवरी को सावा में व 09 फरवरी को प्रधान डाकघर, चित्तौडगढ़ आदि स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दिनांक 28 जनवरी को चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर और जिले के सभी डाकघरों एवं शाखा डाकघरों में बचत बैंक योजनाओं के अन्तर्गत सभी प्रकार के खाते (एस. बी. आर.डी. टी. डी. एम.आई.एस.. सीनियर सिटीजन, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खाता इत्यादि) खोलें जाएंगे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE