BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 11:12 am
KHABAR : महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पिपलिया नोलाय में नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकालने पर वसूली के आदेश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पिपलिया नोलाय में पुराने कूप को नवीन कूप बताकर राशि आहरित करने पर ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर एवं रोजगार सहायक राहुल शर्मा से समानुपातिक राशि वसूल करने के आदेश कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा दिये गये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर को प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त  शिकायत के अनुसार ग्राम पिपल्यानोलाय स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 755 पर स्थित कुएं को सर्वे क्रमांक 757 में नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई है। शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मो.बडोदिया एवं तहसीलदार मो.बडोदिया के माध्यम कराई गई। शिकायत की जांच ग्राम पिपल्यानोलाय पटवारी से कराई गई। पटवारी द्वारा जांच में भूमि सर्वे क्रमांक 755 की दक्षिणी मेढ़ पर एक पक्का कुंआ स्थित है तथा सर्वे क्रमांक 757 पर कोई कुआं नहीं पाया गया।

प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा हितग्राही जितेन्द्र पिता रामचन्द्र  को मनरेगा योजनानतर्गत कपिलधारा कूप वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2.10 लाख रूपयें की स्वीकृत दी गई थी, जिसके विरूद्ध 2,10,152 रूपये का व्यय किया गया।

शिकायत की जाँच में प्रकरण सत्य पाए जाने के फलस्वरूप कार्य पर व्यय राशि को नियम विरूद्व व्यय मानते हुये कार्य पर व्यय की गई राशि की वसूली समानुपातिक रूप से ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत लसुडिल्याकजगमाल राहुल शर्मा से राशि 1,05,076 रूपये एवं तात्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल भगवान सिंह गुर्जर से राशि 1,05,076 रूपये  वसूल करने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE