चित्तौड़गढ़। बसंत पंचमी महोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मलीन संत गोपाल दास महाराज की प्रेरणा से 19 वां मां सरस्वती पूजा महोत्सव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी में विधायक चंदभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पूर्व उपप्रधान सी.पी. नामधराणी ने बताया कि 19 वर्षो से सतत रूप ये चल रहे इस आयोजन में बढ़ी संख्या में ग्रामवासी, समाज सेवी व क्षैत्र के समस्त विद्यालयो के विद्यार्थी उपस्थित हुए। वहां पर स्थित सरस्वती मंदिर पर मां सरस्वती की पूजा आराधना के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह ने उपस्थित विद्यार्थीयो को आने वाली परीक्षाओं में कडी मेहनत करके अच्छे परिणाम लाने का संकल्प कराया। उन्होने इसके लिये शिक्षा के क्षैत्र में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का विद्यार्थियो को आश्वासन दिया।
बसंत पंचमी महोत्सव समिति के संयोजक सुनील माली ने बताया कि कार्यक्रम में बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी, कालू सिंह, सुनील माली, धीरज खटीक, पवन पाराशर, प्रधानचार्य नंदलाल रेगर, रामस्वरूप पुरोहित, किशन जागेटिया, जगदीश कोठारी, प्रमोद कोठारी, तरुण सुथार, तुलसीराम वैष्णव, ओमप्रकाश सुथार, रमेश जागेटिया, सत्यनारायण आचार्य, राजाराम पाराशर, रतन लोहार, मनमोहन पाराशर, विशाल पंवार, गोर्वधन माली, राजेश बाफना, कमलेश सोनी, आशीष तोलम्बीया, वीरेन्द्र सिंह चूण्डावत सहित बढ़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।