सिंगोली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कवाई में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मय पुलिस फोर्स व संसाधनों के साथ सुबह 5 बजे ग्राम कवाई पहुंची। जहां कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ के खेत में करीब 6 से 7 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया। बताया जा रहा है कि यह भूमि उक्त किसान को पूर्व में पट्टे पर दी गई थी, जिस पर प्रशासन ने कब्जा लेते हुए करवाई की है। इस दौरान एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी रामतिलक मालवीय सहित नीमच, जावद, रतनगढ़, मनासा, रामपुरा, रतनगढ़ और सिंगोली की पुलिस मौजूद रही। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी।