भगवानपुरा। नगर में 74 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। झंडा ऊँचा रहे हमारा, वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान के नारे लगाये। इसके साथ ही समूचे वनांचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठण्ड में भी बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ और प्रातः 7 बजे से ही नगर के शासकिय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एकत्र होने लगे थे। ततपश्चात रैली निकालकर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति व आदिवासी लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं संस्था के छात्र गौरव पिता खांडेराव पाटील ने वायुदाब का पता लगाने का यंत्र का बनाकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया था। अतिथियों ने उन्हें शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच ज्ञान सिंह डावर, प्राचार्य सुमेंर सिंह जाधव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।