BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 11:04 am
REPORT : 74 वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय परेड समारोह में एनसीसी सीनियर व जूनियर डिवीजन ने मारी बाजी, अतिथियों ने किया सम्मान, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। 26 जनवरी जिला स्तरीय परेड समारोह में जिले में 14 प्लाटून ने भाग लिया, जिसमें परेड कमांडर डीएसपी किरण चौहान के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा साहब मध्यप्रदेश शासन द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। साथ में जिला कलेक्टर गौतम सिंह (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (आईपीएस) द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात 14 प्लाटून द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड सीनियर डिवीजन में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 2/21 कंपनी एनसीसी की गर्ल्स प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसकी परेड कमांडर अंडर ऑफिसर अंजलि सेन, द्वितीय स्थान सीनियर डिविजन बॉयज ने प्राप्त किया। जिसका परेड कमांडर अंडर ऑफिसर आदित्य नारायण त्रिपाठी, जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ट्रूप नंबर 157 कमांडर सार्जेंट प्राची व्यास, द्वितीय स्थान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रमांक 2 सार्जेंट पुष्पेंद्र सिंह, तृतीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स प्लाटून कमांडर आरती धनगर ने प्राप्त किया। 
इस अवसर पर 21 मध्य प्रदेश एनसीसी बटालियन रतलाम के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एनजेएस सिद्धू, 5 मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रिजवान खान, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह, सूबेदार नरेंद्रा सिंह, सूबेदार भवानी सिंह, एनसीसी अधिकारी ट्रूप कमांडर विजय सिंह पुरावत, लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल, ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, टीओ हरीश परिहार आदि ने छात्र सैनिकों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE