मंदसौर। कल दिनांक 29 जनवरी को प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर पहुंचे और अपना घर पहुंचकर बच्चों से रूबरू होकर और खिलोने वितरित किए। प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह के आगमन पर मन्दसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, मन्दसौर कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मौजूद रहे। इस अवसर पर अपना घर में रहने वाले बच्चो ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया जिसमे बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह ने बताया कि मुझे अपना घर में आकर बहुत अच्छा लगा। मैं सभी संचालकों को बधाई देता हूं सभी बहुत ही पुण्य कार्य कर रहे हैं और ईश्वर का तो इनको आशीर्वाद मिलेगा ही। बच्चों में बहुत प्रतिभाएं है। अभी हमने देखा कि मार्शल आर्ट में जिन बालिकाओं ने अपनी का कला प्रदर्शन किया वो बहुत ही अच्छा रहा। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि अवसर सरकार प्रदान करेगी। किसी व्यक्ति को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कैपेबिलिटी है, इंटेलिजेंट है टैलेंट है और वह उस बात के लिए पीछे रह जाए की धन का अभाव है सरकार पूरी तरह से सपोर्ट करेगी। जो बच्चा जिस फील्ड में जाना चाहे हम लोग उनका सपोर्ट करेंगे। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे, उनकी पॉजिटिव थिंकिंग होनी चाहिए। हमारी काउंसलर यहां है वो जैसा मार्गदर्शन करेगी और अगर कुछ खिलाड़ी आगे बनना चाहते हैं जैसे कुछ बच्चे मार्शल आर्ट में जा रहे हैं या कुछ शूटिंग में जा रहे हैं। दो बच्चे अभी बताए गए की वह शूटिंग एकेडमी में हैं और हमारे मंदसौर का नाम रोशन कर रहे हैं। पूरी तरह से हम उनका सपोर्ट करेंगे।
इसी दौरान दलोदा गौशाला के निरिक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहां भी अच्छा कार्य हो रहा है। एक मॉडल उदाहरण हमने दलोदा गौशाला में देखा। गोमूत्र का भी सदुपयोग हो रहा है। गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं जोकि इको फ्रेंडली है। इसके अलावा कैसे आत्मनिर्भर बने इसके प्रशिक्षण भी यहां चलाए जा रहे है। पीएम की मन की बात भी हमने सुनी यह भी अच्छा अनुभव रहा और सभी अपने लोगों से संगठन के साथियों से भाइयों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पीएम का मनोभाव समझे, जाने। अगर हमारा प्रधानमंत्री इतना समय हमारे लिए निकाल रहे हैं तो हम भी कुछ समय हैं उनको सुनने के लिए निकाले।