BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<     KHABAR : जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार, नर्सिंग.. <<     BIG UPDATE: दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें एक साथ, अपराध, सियासत और.. <<     NEWS : राजस्थान में पांच साल बाद सरकारी स्कूलों.. <<     KHABAR : त्योहार पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,.. <<     KHABAR : सीएमओ के घर में घुसकर धमकाने का आरोप,.. <<     KHABAR : सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में.. <<     मुरैना में कॉलेज छात्रों से भरी बस पर हमला,.. <<     BIG REPORT : दूध डेयरी पर प्रशासन की दस्तक, पनीर की.. <<     BREAKING : गरोठ 8-लेन पर काल बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक.. <<     पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के बच्चों के साथ.. <<     BIG NEWS : गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी मार्ग पर मौत बनकर.. <<     KHABAR : बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड में पुलिस को दूसरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 3:15 pm
BIG NEWS : लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें- प्रभारी मंत्री, सखलेचा ने विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, पढ़े खबर 

Share On:-

छतरपुर। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि विकास यात्रा को हम सब मिलकर सफल बनाएं और लोगों की हो सकने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करें। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव के आधार पर विकास यात्रा को प्रभावी बनाएं। प्रभारी मंत्री ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ललिता यादव, विधायकगण प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश प्रजापति, राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, कलेक्टर संदीप जीआर, सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार, एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, नगरपालिका छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित जिले के जनपदों, निकायों के अध्यक्ष एवं सीईओ और सीएमओ उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार हर परिवार के हितों की चिंता कर रही है। आम लोगों एवं क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान कैसे निकाला जाए इस बारे में प्रशासन और जनप्रतिनिधि सकारात्मक रूप से विचार करे। विकास यात्रा में प्राथमिकता से हितग्राहियों को लाभान्वित कराएं। विभिन्न योजनांतर्गत पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और नवीन कार्यों का शिलान्यास प्राथमिकता से करें। उद्यम क्रांति योजना में बैंकर्स के साथ समन्वय करते हुए पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत एवं वितरण करें। इसी तरह अन्य योजनाओं में भी पात्र हितग्राहियों को लाभ का वितरण करें। 

पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में डिस्प्ले बोर्ड से विकास कार्यों का प्रदर्शन हो। विकास यात्रा का रूट चार्ट व्यवहारिक बनाएं। विकास यात्रा जिन ग्रामों में पहुंचेगी उसकी जानकारी एक दिवस पूर्व लोगों तक पहुंचाएं। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से लाभान्वित परिवार की सूची तैयार कर आवासों पर चस्पा करें। पंचायतों में हितलाभ से लाभान्वित हो चुके परिवारों की जानकारी भी संकलित करें। इस विकास यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर टीम भावना से कार्य करें। पेंशन एवं स्वास्थ्य उपचार का लाभ दिलाने संबंधी आवेदनों का परीक्षण करते हुए पात्रता के आधार पर तुरंत हितलाभ का वितरण करें। 
    
ऐसे दिव्यांग जो हितलाभ पाने से शेष हैं और जो पात्रता रखते हैं। उन्हें भी हितलाभ वितरित करें। जल जीवन मिशन के पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाएं। ग्राम पंचायतों के अपूर्ण कार्यों को तय सीमा में पूर्ण कराएं। ग्रामों में समग्र स्वच्छता के लिए नालियों का निर्माण कराएं। इस कार्य में विधायकनिधि का भी सहयोग लिया जाए। 

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने विकास यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विकास यात्रा को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सुझाव लिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE