नीमच। राज्य द्वारा मनोनीत कायाकल्प की टीम निरीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय नीमच पहुंची। कायाकल्प टीम ने अस्पताल का 8 मापदंड और बिंदुओं के आधार पर आकलन किया। जिनमें अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था, इको फ्रेंडली फैसिलिटी, हाइजेनिक प्रमोशन, संक्रमण नियंत्रण, सैनिटेशन और हाइजेनिक, सहयोगी सेवाएं, वेस्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटल स्टाफ की कुशलता और दक्षता, फायर सेफ्टी, हर्बल गार्डन आदि समस्त व्यवस्थाओं सुविधाओं का जायजा लिया।
कायाकल्प टीम की निरीक्षक डॉक्टर संगीता पलसानिया और सोनीका बनदोरे ने पूरे अस्पताल का अवलोकन कर विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, रिकॉर्ड कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड कलेक्शन रूम एवं सभी कार्यों को बारीकी से जांचा। कायाकल्प टीम के साथ निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉक्टर संगीता भारती, डॉ निरुपमा झा, डॉक्टर महेंद्र पाटील, डॉक्टर मनीष यादव एवं अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ साथ रहा।
डॉक्टर संगीता पलसानिया ने बताया कि टीम द्वारा किए गए। निरीक्षण में प्राप्त मार्क्स के आधार पर अस्पताल को 3 लाख से लगाकर 50 लाख रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी है। जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।अस्पताल की व्यवस्था और सुविधाओं को उन्होंने बेहतर बताया। बताते चलें कि पिछले साल जिला चिकित्सालय नीमच को फास्टेस्ट ग्रोइंग अवार्ड से नवाजा गया था।