मन्दसौर। खानपुरा-प्रतापगढ़ पुलिया पर पंप हाउस का काम चल रहा है। पानी के लगातार रिसाव होने के कारण काफी समय लग रहा है। वाटर पम्प के द्वारा लगातार पानी बाहर फेंका जा रहा है। आज नगर पालिका सीएमओ खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सीएमओ ने बताया कि रात से ही बारिश हो रही है। काम चल रहा है। यहां पर पानी का भराव होता है और इस काम मे गति लाने के लिए हमने इंजीनियर और ठेकेदार को भी बुलाया है। जल्दी से जल्दी काम पूरा हो जाए। कार्य पूर्ण होने का समय 30 अप्रैल का दिया है। पानी का लीकेज होकर आने से थोडी कार्य करने में समस्या आ रही हैं। फिरभी पानी को पंप के द्वारा लगातार बाहर फेंका जा रहा हैं हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे थोड़ा जल्दी पूरा कर ले।