BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 11:15 am
REPORT : असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से 72 गांव के 10 हजार 554 किसान प्रभावित, नेत्रांकन के आधार पर किया गया प्रारंभिक सर्वे, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि, वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण जिले में जिले के चारों विकास खंडों में किसानों की फसलें खराब हुई है। जिन किसानों की फसलें खराब हुई है। उसके लिए राजस्व अधिकारियों के द्वारा लगातार सुबह से ही सर्वे कार्य में लग गए थे। प्रारंभिक नेत्रांकन के आधार पर फसल नुकसानी सर्वे कार्य किया गया है। प्रारंभिक सर्वे के आधार पर वर्षा एवं ओलावृष्टि से 72 गांव के 10 हजार 554 किसान प्रभावित प्रभावित हुए हैं। सर्वे के आधार पर ही फसल नुकसानी की वास्तविक स्थिति ज्ञात की जा रही है। वास्तविक स्थिति ज्ञात होने के पश्चात किसानों को नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मंदसौर तहसील के 11 गांव में 2329 किसानों की अलसी, गेहूं की फसल प्रभावित हुई। मल्हारगढ़ तहसील के 9 गांव में 1360 किसानों की धनिया, इसबगोल, अलसी की फसल प्रभावित हुई। सीतामऊ एवं सुवासरा तहसील में के 15 गांव में 2000 किसानों की धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई। शामगढ़ तहसील के 12 गांव में 1750 किसानों की सरसों, धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई। गरोठ तहसील के 2 गांव में 115 किसानों की धनिया, अलसी की फसल प्रभावित हुई। भानपुरा तहसील के 23 गांव में 3000 किसानों की धनिया, अलसी और चना की फसल प्रभावित हुई। आगामी 1 सप्ताह में विस्तार से पूरा सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। जिसके आधार पर संपूर्ण जिले में पूरी वास्तविक स्थिति ज्ञात हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE