BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 11:22 am
NEWS : बापू के व्यक्तित्व में सहिष्णुता का सार- शर्मा, एराल पीईईओ चँगेरिया का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनन्दन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वैमनस्य के इस दौर में महात्मा गांधी की विचारधारा एक प्रकाश पुंज की तरह हमारा पथ आलोकित कर रही हैं। बापू एक व्यक्तित्व नहीं होकर एक पूरा दर्शन हैं जिसमें हमारी लोकतान्त्रिक सहिष्णुता का सार समाहित हैं। 
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर राउमावि एराल में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी में सम्रग रूप से यह विचार उभर कर सामने आये। इस अवसर पर 38 साल के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए एराल पीईईओ अमृतलाल  चँगेरिया का अभिनन्दन समारोह भी आयोजित किया गया। 

विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कल्पना  शर्मा ने कहा कि एक व्यक्तित्व ने दुनिया को दिखा दिया की संकल्प और समर्पण से अन्याय का विरोध किस हद तक किया जा सकता हैं। परिणाम सामने हैं की आजादी का सुखद स्वप्न हमारे सामने साकार हो सका। 

संगोष्टी में विचार रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में नैतिक शिक्षा की पृष्ठभूमि बापू के विचारों से ही पल्ल्ववित हो सकती हैं। वर्तमान दौर में बापू के विचार ना सिर्फ प्रासंगिक हैं बल्कि विद्यार्थियों के मनोमस्तिष्क के लिए अपरिहार्य भी हैं। 

सर्वधर्म प्रार्थना सभा रीना अग्रवाल, पूजा वैष्णव, नीमा गुजराती, मंजू त्रिपाठी, सोना, सुनील पलोड़ एवं शक्ति सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। 
संगोष्ठी को महेश नुवाल ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन उप प्रधानाचार्य लीला चावला ने प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में एसीईबीओ शम्भुलाल सोमानी, नरेंद्र गदिया, शिक्षक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

पीईईओ चँगेरिया का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान-

पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एराल अमृतलाल चँगेरिया का डीईओ (माध्यमिक) कल्पना शर्मा, डीईओ (प्रांरभिक) राजेंद्र शर्मा के द्वारा 38 वर्ष की राजकीय सेवा में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए साफा और माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। 

इस अवसर पर अतिथियो ने कहा कि चँगेरिया का व्यक्तित्व शिक्षा के प्रति समर्पित और विद्यार्थियों लें सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा हैं। शिक्षा विभाग में सहज़ और सरल व्यक्तित्व वाले चँगेरिया की सेवाएं सदैव याद की जाएगी। 

इस अवसर पर राउमावि एराल और पीईईओ एराल के अधीनस्थ विद्यालय  राउमावि खेरी, राउप्रावि चित्तोड़ी एवं राप्रावि बीडघास, राजपुरिया, बीड़ घास के शिक्षकों ने भी चँगेरिया का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन राउमावि खेरी  के प्रधानाचार्य राजेश कुमार टेलर एवं प्राध्यापक गोवर्धनलाल सगीतरा ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE