BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 12:24 pm
KHABAR : स्वच्छता संबंधी बैठक में नपाध्यक्ष ने दिए निर्देश, शहर में जगह-जगह डस्टबीन लगाये, गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाईन के साथ पॉलिथिन पर लगाए सख्ती से रोक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच को प्रमुख स्थान दिलाने के लिये निरंतर प्रयासरत नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय स्थित अध्यक्ष कक्ष में स्वच्छता निरीक्षकों की बैठक लेकर स्वच्छता संबंधी कार्यों की समीक्षा की व स्वास्थ्य अधिकारी को शहर में जगह-जगह डस्टबीन लगाने, गंदगी फैलाने वालों से स्पॉट फाईन वसूलने के कार्य में तेजी लाने व पॉलिथिन के विक्रय व उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल भी उपस्थित थे।

स्वच्छता संबंधी बैठक में समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी टांकवाल ने नपाध्यक्ष चौपड़ा को बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाईन हेतु प्रत्येक स्वच्छता निरीक्षक को 10-10 वार्ड हेतु अधिकृत किया गया है, जिनके नेतृत्व में कार्यवाई जारी है। इस पर चौपड़ा ने कहा कि प्रत्येक टीम गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाई में तेजी लावे। चौपड़ा ने शहर में जगह-जगह डस्टबीन लगाने तथा पॉलिथिन के विक्रय व उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने हेतु निरंतर चालानी कार्यवाई करने तथा सब्जी मंडी को पूर्ण रूप से पॉलिथिन मुक्त करने के निर्देश दिये। चौपड़ा ने वर्तमान सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। बैठक में स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, देवानंद तोड़े व स्वच्छता विभाग के अब्दुल नईम भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE