बकानी। राजकीय बालिका प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सलावद की छात्राओं के द्वारा स्थानीय विद्यालय को प्रवेशिका से वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे गए जिसमें बताया गया है कि स्थानीय विद्यालय संस्कृत शिक्षा विभाग का एक मात्र बालिका विद्यालय है जोकि 2013 में उच्च प्राथमिक स्तर से प्रवेशिका स्तर पर क्रमोन्नत हुआ था। तब से कक्षा 1 से 10 तक की कक्षाएं संचालित है। वरिष्ठ उपाध्याय हेतु छात्राओं को दूरदराज जाना पड़ता है जिससे आवागमन में काफी समस्या होती हैं। संस्कृत शिक्षा विभाग का आसपास कहीं पर वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय नहीं है। अतः छात्राओं के द्वारा मांग की गई है।कि स्थानीय विद्यालय प्रवेशिका से वरिष्ठ उपाध्याय मे क्रमोन्नत हो जाता है तो छात्राएं संस्कृत शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकती हैं। छात्राओं एवं ग्राम वासियों को इस बजट सत्र में वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत की पूरी आशा है।
स्थानीय विद्यालय की छात्रा अनीता राठौड़, मंजू लोधा, प्रज्ञा लोधा, मधुबाला भील, नेहा भील, रामशिला, राधिका कुमारी राठौड़, सुमन कुमारी भील, तनुजा, संजना आदि ने पोस्टकार्ड लिखकर मुख्यमंत्री से क्रमोन्नत करने की मांग की गई है।