BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 7:24 pm
NEWS : विधानसभा में बोले विधायक आक्या- काश्तकारों को डोडा चूरे का मिले मुआवजा, काश्तकारों के हितों को देखते हुए लिए जाए निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा सदन में विधानसभा नियमों के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव पर बोलते हुए डोडा चूरे का मुआवजा देने की मांग की।

विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा सदन में सरकार के चार वर्ष के डोडा चूरा नष्टीकरण के आदेश को किसानों को परेशान करने वाला बताते हुए कहा कि डोडा चूरा नष्टीकरण का कार्य राजस्थान सरकार का है परन्तु काश्तकारों द्वारा डोडा चूरे के सडने व किडे पडने के कारण डोडे चूरे को अपने खेतों में बिखेर कर नष्ट कर दिया। दैनिक पत्रिकाओं में प्रकाशित सूचना अनुसार राजस्थान सरकार के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी चित्तौड़गढ़ ने 18 जनवरी 2023 को सभी अफीम काश्तकारों को सूचित किया है कि वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 व 2021-22 का डोडा चूरा लेकर नियत तिथि को निर्धारित केम्प स्थल पर डोडा चूरा नष्टीकरण हेतु पहुंच जाये।

विधायक आक्या ने बताया कि डोडा चूरा समय के साथ स्वतः खराब हो जाता है तथा चोर और लुटेरों के डर के कारण लम्बे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। विशेष रूप से बारिश के दिनों में नमी से सडने पर कीडे-मकोडे, जहरिले जीव-जन्तु पनपने लगते है जो मानव जीवन के लिए अति घातक है। विगत चार वर्षों से फसल का डोडा चूरा काश्तकारों ने अपने स्तर पर खेतों में जलाकर एवं बिखेर कर नष्ट कर दिया है। अफीम काश्तकार चाहते है कि उनको डोडा चूरे का मुआवजा मिले, इसके लिए रुपये 1200 रूपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद की मांग कर रखी है। पूर्व के वर्षों में ठेकेदार द्वारा किसानों से डोडा चूरे की खरीद की जाती थी जो किसान के जीविकोपार्जन में लाभकारी होती थी। किसान चाहते है कि डोडा चूरा जलाने के बजाय खेतों में ही डाला जाये ताकि इसकी वर्मी कम्पोस्ट खाद बन सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE