मंदसौर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सप्ताह के हर मंगलवार को आम जनता की जनसुनवाई की जाती हैं। जिसके अन्तर्गत शहर, गांव से आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को सुना और उस पर कार्रवाई, समझाइश दी जाती हैं।
एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आम जनता की शिकायतों की सुनवाई की जा रही है इसके अलावा भी प्रति दिन भी जनता की शिकायत पर सुनवाई होती हैं। मंगलवार के दिन विशेषकर जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतो का निराकरण तत्काल मौके पर ही किया जाता हैं। आज करीब 10 शिकायते प्राप्त हुई हैं उस पर संबंधित थाना प्रभारियों को सम्बंध में निर्देश दिए गए हैं।
एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर सभी बीट प्रभारी को निर्देश दिए जाते की रिपोर्ट पर जाकर शिकायतकर्ता की शिकायत का निवारण किया जाए यहां जो भी आवेदन आते हैं उनकी जानकारी तत्काल संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, बीट प्रभारी को निर्देश दिए जाते और शिकायत का निवारण कराया जाता हैं।