BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 8:42 pm
KHABAR : उमंग स्कूल हेल्थ और वैलनेस कार्यक्रम, आरोग्य्दूत का 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षणार्थियों ने की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष्मान भारत कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक हाई स्कू‍ल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल के एक पुरूष तथा एक महिला नोडल शिक्षक (आरोग्यइन) का प्रशिक्षण दिनांक 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2023 तक आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य अधिकारी बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रलय कुमार उपाध्याय, सहायक संचालक मनोज जैन, प्रभारी आर के एस के उमंग हेल्थ् दिनेश मालवीय ने उपस्थित होकर सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डाला। अलग-अलग तीन बेच में 04 दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन किया गया। मास्टर ट्रेनर शरद गेहलोत, सुनीता पाटीदार, मीनाक्षी शर्मा, पुष्पलता सक्सेना, अशोक शर्मा, मुकेश जोशी तथा मुकेश भेपारिया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया।
 
प्रथम दिवस उमंग स्कू्ल हेल्थ् और वैलनेस कार्यक्रम का क्रियान्वयन और रणनीति से परिचय एवं एम्बैसेडर की भूमिका के बारे में बताया गया। किशोरावस्था की समझ और विशेषताएं समस्याएं एवं आवश्यकताएं तथा जीवन कौशल शिक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। 

द्वितीय दिवस में डॉ अनुराग जायसवाल उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद अलग-अलग समूहों द्वारा सरलीकरण कौशल, स्वास्‍थ्‍य  मॉड्यूल, स्वयं का मूल्य, स्वजागरूकता मॉड्यूल, प्रभावी रिश्ते बनाने के लिए उपयोगी तर्क संवाद, संवाद कौशल व अन्तवैयक्तिक संबंध मॉड्यूल पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। 

तृतीय दिवस स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से चिकित्‍सक डॉ स्वाति जैन, डॉक्टर सुनील पाटीदार, डॉक्टर मिलिंद रावत, डॉ दर्शना भार्गव, डॉ सीमा पाटीदार, डॉक्टर मदन पाटीदार ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित करने हेतु कहा गया। स्वच्छता के अभाव में होने वाली बीमारियां और उनके उपचार, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विभिन्न रोगों, संक्रमण से बचाव के तरीके, एनीमिया, पोषण, प्रजनन, एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी। विभिन्नि समूहों द्वारा नशे के दुष्प्रभाव मॉड्यूल, किशोर-किशोरियों के प्रजनन तंत्र की जानकारी, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य मॉड्यूल, प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य मॉड्यूल, दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता, जेण्डर की समझ, जेण्डर मॉड्यूल पर प्रस्तु्तीकरण दिया। 

चतुर्थ दिवस में यौन आधारित हिंसा/पॉक्सो, हिंसा की समझ, मॉड्यूल, लक्ष्य निर्धारण केरियर मॉड्यूल, साइबर सुरक्षा, उमंग तथा स्कूिल हेल्थ और वेलनेस कार्यक्रम का शालाओं में क्रियान्वयन, उमंग किशोर, हेल्प लाइन, तम्बाकू मुक्त् शाला के क्रियान्वयन पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम की सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सराहना की तथा विद्यालय में विद्यार्थियों को इसका पूर्ण लाभ प्रदान करने का संकल्प लिया। अंत में अतिथियों ने समस्त शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE