शामगढ़। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग जो की भोपाल से सागर की ओर जा रहे थे, उनकी पुलिस पायलट गाड़ी ग्राम धतुरिया के पास एक गाय को बचाने के दौरान ट्रक से टकरा गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जब मंत्री की पुलिस पायलटिंग कर रही गाड़ी
थी। तभी सामने अचानक से गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह बघेल मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे विदिशा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया।
शामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष जावेद हुसैन से दूरभाष पर चर्चा कर मंत्री डंग ने इस दुर्घटना की जानकारी दी। दुर्घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर चलने के बाद क्षेत्र की जनता एवं समर्थकों की चिंता को दूर करने के लिए देर रात्रि ट्वीट कर अपने कुशल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर बताई। ट्वीट में कहा गया कि दुर्घटना मैं पूर्णतया सुरक्षित हूं एवं बालाजी महाराज की कृपा से सागर पहुंच गया हूं।