BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 10:58 am
NEWS : मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क एवं जागृति बैक टु वर्क योजना के तहत जॉब प्रदाताओं की कार्यशाला आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क एवं जागृति बैक टु वर्क योजना अन्तर्गत जॉबप्रदाता नियोजको एवं संस्थाओं को योजना की जानकारी देने व पोर्टल पर पंजीकृत करवाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिंक सभागार, पशुपालन विभाग, चित्तौडगढ़ में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जॉबप्रदाताओ/नियोजक संस्थाओं को योजना की जानकारी प्रदान कर पोर्टल पर अधिकाधिक जॉबप्रदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण करवा महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम के अवसर सृजित रहा। 
 महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक  राकेश कुमार तंवर ने बताया कि योजनान्तर्गत नीजी क्षेत्र के सहयोग से महिलाओ के लिए विभिन्न वर्क फ्रॉम होम के अवसरो का चिन्हीकरण कर अधिक से अधिक महिलाओ को लाभान्वित करवाया जाना है। जिसके लिए नियोक्ताओ को वर्क फ्रॉम होम- जॉब वर्क प्रदान करने पर प्रशिक्षण हेतु एकमुश्त प्रति महिला 3000 रूपये देने का प्रावधान है। नीजी क्षेत्रो में कार्यरत औद्योगिक इकाईयो के सहयोग से योजना के प्रचार- प्रसार एवं अधिकाधिक जॉब अवसरो सजृन कर सफल क्रियान्वयन की गति प्रदान की जा सकती है।
 कार्यशाला में सी.पी जीनगर, नवीन काकड़दा, डॉ विशाल सिंह, सी. एस. पालीवाल, दीपक कुमावत, सुनील शर्मा, ओ. पी. शर्मा, समता भटनागर, चैताली जैन, नीतु जोशी, नवीन वर्मा, मुस्कान भटनागर,लक्ष्मी पालीवाल, रूचिका त्रिपाठी, संगीता सुथार एवं नारायण कुमावत उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE