BREAKING NEWS
दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     BIG NEWS : धनतेरस से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: मासूम बेटी.. <<     30 हजार पौधे लगाने का दावा, जमीन पर हरियाली.. <<     KHABAR : जयवर्धन के गढ़ में पहुंची दिग्विजय सिंह की.. <<     यूपी सरकार ने अपने नवनियुक्त मंडी सचिवों को.. <<     KHABAR : दिलीपपुरी हत्याकांड पर रतलाम में उबाल,.. <<     BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी.. <<     BIG UPDATE: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए नीमच के.. <<     KHABAR : मुलना स्टेडियम में 3 दिवसीय दीपांजलि मेला,.. <<     BIG NEWS : भानपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,.. <<     KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<     KHABAR : जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार, नर्सिंग.. <<     BIG UPDATE: दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें एक साथ, अपराध, सियासत और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 11:02 am
NEWS : जिला कलेक्टर  अरविन्द कुमार पोसवाल ने किया ग्राम भदेसर का दौरा, विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल मंगलवार को भदेसर ब्लॉक के कन्नौज, नवाबपुरा, धामणी माता, अगोरिया एवं भदेसर के दौरे पर रहे। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चारागाह भूमि विकास, पौधारोपण, मोक्ष धाम, खेल स्टेडियम, तलाब, एनिकट निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 

जिला कलेक्टर ने कन्नौज पंचायत के धामाणी माता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं मनरेगा के अंतर्गत चारागाह विकास पौधारोपण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लगाए गए पौधों, मिट्टी, पानी की व्यवस्था, तार फेंसिंग को देखा एवं पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। 

जिला कलेक्टर ने कन्नौज के आदर्श मोक्ष धाम तथा उसमें बनाए गए उद्यान एवं विश्रांति गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित उद्यान, ओपन जिम एवं खेल स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कन्नौज पंचायत में एकलव्य ज्ञान केंद्र बनाने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। कन्नौज पंचायत भवन में ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने पंचायत भवन तथा पंचायत परिसर में बने उद्यान का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से गांव के विकास पर चर्चा की एवं उनके अभाव अभियोग सुनकर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कन्नौज में हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए, उसे ’मॉडल विलेज’ बनाने के लिए ग्रामीणों को आपसी सहभागिता के साथ कार्य करने को कहा।

जिला कलेक्टर ने नवाबपुरा गांव में महिलाओं को जूट की थैली तथा कचरा पात्र वितरित किए तथा उनसे स्वच्छता, कचरा प्रबंधन तथा गांव में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बातचीत की। उन्होने सभी से गांव में सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने , कचरा कचरापात्र में डालने का आह्वान किया। नवाबपुरा ग्राम वासियों ने साफा बांधकर जिला कलेक्टर  का अभिनंदन किया। 

जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने भदेसर में मोक्षधाम, विश्रांति गृह, बरामदे का निरीक्षण किया। उन्होंने मोक्षधाम परिसर में पौधरोपण करवाने तथा शौचालय व स्नानघर बनाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने धिरजी का खेड़ा पंचायत के गांव अगोरिया में चारागाह विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लगाए गए पौधो की प्रजातियों, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ राकेश पुरोहित, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, बीडीओ सुनील कुमार जोशी, जिला परिषद सहायक अभियंता राजेंद्र लड्ढा सहित जिला परिषद्, जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, भदेसर उपखंड के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE