नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम दुदरसी निवासी मोहनलाल पिता रतनलाल को लोक सेवा केन्द्र नीमच से बुधवार को मात्र आधे घन्टे में आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। मोहनलाल ने बुधवार को दोपहर 12 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे बुधवार को ही दोपहर 12.30 बजे आय प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल आधे घन्टे में आय प्रमाण पत्र मिल जाने प्रकाश काफी खुश है। मोहनलाल का कहना है कि उसने सोचा ही नहीं था कि उसे इतनी जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा पर यह सम्भव हो सका है कि समाधान एक दिवस व्यवस्था से।