मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के स्थाई/फरारी गिरफ्तारी वारंटो की अधिक से अधिक तामिली हैतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा कोम्बिंग गश्त के दौरान 10 गिरफ्तारी व 01 स्थाई सहित कुल 11 वारंटी को किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2023 व 01 फरवरी 2023 की दरम्यानी रात्री मनासा पुलिस बल द्वारा थाना क्षैत्र में स्थाई फरारी व गिरफ्तारी
वारंटीयो की तामिली हेतु कोम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया जिसके दौरान मारपीट, चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट व वाहन दुर्घटना के प्रकरणों में फरार 01 स्थाई व 10 गिरफ्तारी वारंटीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मनासा में पेश किया गया है।
स्थाई वारंटी- गुडडा पिता दुर्गा बंजारा उम्र 25 साल निवासी केशा का टांडा ढंडेरी।
गिरफ्तार वारंटी- पप्पु पिता कन्हैयालाल गायरी उम्र 27 साल निवासी सारसी, कन्हैयालाल पिता भुवानीराम गायरी उम्र 60 साल निवासी सारसी, मोहन पिता कन्हैयालाल गायरी उम्र 21 साल निवासी सारसी, शिवम पिता शिवलाल पिता रामसिंह मीणा उम्र 28 साल निवासी सारसी, मनीष पिता बाबु बांछडा उम्र 23 साल निवासी हाडी पिपल्या, बलराम पिता राजकुमार बांछडा उम्र 25 साल निवासी बर्डीया, गोविन्द पिता रामलाल धनगर उम्र 20 साल निवासी सारसी, पंकज पिता गोवर्धन बारेठ उम्र 25 साल निवासी बर्डीया, विनोद पिता रामलाल धनगर उम्र 21 साल निवासी सारसी, विकास पिता बालकिशन माली उम्र 26 साल निवासी सावन।
ज्ञात हो कि मनासा पुलिस द्वारा लगातार अपराधी तत्वो पर कठोर से कठोर कार्यवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अलग अलग न्यायालयो से जमानत का लाभ पाकर फरार होने वाले व्यिक्यों के न्यायालय से वारंट जारी हुये थे। जिन्हे दबिश देकर न्यायालय में वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मनासा पुलिस जमानत पर फरार आरोपीयों से अपील करती है कि पुलिस दबिश एवं गिरफ्तारी जैसी कार्यवाई एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने से बचने के हेतु न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में पेशी दिनांको पर उपस्थित रहे अन्यथा उपरोक्त गिरफ्तार वारंटियों की तरह हर एक फरार वारंटी के साथ सख्ती से वारंट तामीली कराकर न्यायालय पेश किये जाने की कार्यवाई की जावेगी।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम, उनि आजाद मोहम्मद खान, उनि रंजना डाबर, उनि फतेहसिंह, सउनि दिवानसिंह, सउनि एसएस तंवर, प्रआर नरेन्द्र नागदा, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर राहुल देव, प्रआर विनोद शर्मा, आर अनिल असवार, आर जितेन्द्र जाटव, आर अनिल धनगर, आर लोकेश मालवीय, आर अनिल धाकड, आर धर्मेन्द्र सोनगरा, मआर शेफाली पाटीदार, मआर कुमकुम, मआर पुजा, सेनिक यशवंत, सेनिक ईश्वर पंचारीया, एसएएफ प्रआर कमलेश, आर मनोहर टेलर का विशेष योगदान रहा।