नीमच। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 को जारी किये गए मैं भारत हूं गीत का प्रचार-प्रसार जिला निर्वाचन कार्यालयों तथा मतदान केन्द्र स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उक्त गीत का प्रचार-प्रसार अपने-अपने स्तर पर ट्वीटर, फेसबुक, सामान्य समाचार पत्रों, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक मीडिया, समस्त कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों, समस्त सार्वजनिक स्थानों जैसे-रेलवे स्टेशनों, घण्टाघर, सिनेमा हाल आदि जगह अगले दो माह तक करने के संबंधितों को जारी किये गये हैं।